Women’s IPL 2023: WIPL टीम खरीदने के लिए ‘मारामारी’, 10 में से 8 आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने दिखाई दिलचस्पी

Women’s IPL 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) महिला इंडियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूआईपीएल) का आयोजन करने की तैयारी में जुटा है। डब्ल्यूआईपीएल का पहले सीजन इस साल मार्च में खेला जा सकता है।

Women's IPL 2023
Women’s IPL 2023

महिला इंडियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूआईपीएल) के आयोजन को लेकर बीसीसीआई पिछले कुछ समय से काफी सक्रिय है। बीसीसीआई ने हाल ही में डब्ल्यूआईपीएल टीम खरीदने के लिए इच्छुक पार्टियों से आवेदन मांगे थे ताकि नीलामी समेत अन्य कई चीजों की प्रक्रिया आगे बढ़ सके। डब्ल्यूआईपीएल में टीम लेने के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजियों के बीच काफी मारामारी है। 10 में से आठ आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने डब्ल्यूआईपीएल में टीम का मालिक बनने की इच्छा जताई है। हालांकि, डब्ल्यूआईपीएल के पहले सीजन में 5 टीमें मैदान पर उतरेंगी, जिसका आयोजन मार्च में हो सकता है।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, महिला आईपीएल टीमों के लिए बीसीसीआई ने 10 शहरों की लिस्ट जारी की है, जिसमें से पांच शहरों का ही चयन होगा। डब्ल्यूआईपीएल टीम के लिए बोली लगाने वाली फ्रेंचाइजियों की फेहरिस्त में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स ने फिलहाल बोली के लिए डॉक्यूमेंट नहीं लिए हैं। मालूम हो कि डब्ल्यूआईपीएल टीमों के मालिकों की घोषणा 25 जनवरी को होगी।

बोली के लिए कोई बेस प्राइस नहीं

बीसीसीआई ने डब्ल्यूआईपीएल टीम की बोली के लिए कोई बेस प्राइस तय नहीं किया है, जिसकी वजह से आईपीएल फ्रेंचाइजी ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही हैं। कहा जा रहा है कि अगर बीसीसीआई बेस प्राइस रखता तो उससे संभावित निवेशक हाथ पीछे खींच सकते थे। डब्ल्यूआईपीएल टीम के लिए उन्हीं कंपनियों या फर्म को बोली की इजाजत होगी, 31 मार्च 2022 तक ऑडिट मूल्य कम से कम 1000 करोड़ होगा। बीसीसीआई कानूनी फर्म आर्गस पार्टनर्स के साथ मिलकर बोलियों का मूल्यांकन करेगा।

लेटेस्ट Cricket News, Cricket Live Score, Cricket Schedule और T20 World Cup की खबरों को पढ़ने के लिए – click Here

फ्री में आईपीएल लाइव देखने के लिए तथा dream11 में सटीक टीम पाने के लिए अभी ज्वाइन कीजिए – Click Here

women’s ipl 2023 in hindi

  • women’s ipl 2023 kab hoga
  • women’s ipl salary
  • women’s ipl 2023 media rights
  • women’s ipl 2023 players list
  • women’s ipl 2023 team name list
  • women’s ipl 2023 team
  • women’s ipl 2023 time table
  • women’s ipl 2023 team auction
  • ipl 2023 women’s team
  • women’s basketball
  • ipl women’s 2024 schedule
  • ipl women’s 2023 schedule

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top