भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शादीशुदा हैं और एक बेटी के पिता हैं।
शादी से पहले धोनी का नाम बॉलीवुड की कुछ हाई प्रोफाइल अभिनेत्रियों से जुड़ा था। हम आपको आज इन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
साल 2008 में धोनी का नाम तमिल एक्ट्रेस राय लक्ष्मी के साथ जोड़ा गया था। राय लक्ष्मी बला की खूबसूरत हैं।
राय लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में धोनी के साथ रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की थी। उनका दावा था कि वे धोनी के साथ रिलेशनशिप में रही हैं।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण संग भी धोनी का नाम खूब जोड़ा गया था।
हालांकि दीपिका और धोनी ने हमेशा रिलेशनशिप में रहने से इनकार किया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन संग भी धोनी का नाम खूब जोड़ा जाता था। साल 2010 के दौरान के अफेयर की खबरें थीं।
दोनों तब एक ही ब्रांड के ब्रांड एम्बेसडर थे। तब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
बता दें कि साल 2010 में धोनी ने साक्षी से शादी कर ली थी। साक्षी बेहद खूबसूरत हैं।
धोनी की बेटी का नाम जीवा है। जीवा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।