latest news

REET Answer key-मेंस साइंस-मैथ्स प्रश्न पत्र की ANSWER KEY:25 एक्सपट्‌र्स ने सॉल्व किया पेपर

शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 25 फरवरी को दूसरी पारी में लेवल-2 का साइंस-मैथ्स का एग्जाम हुआ। एग्जाम कैसा रहा, कौन से प्रश्नों पर विवाद है। विवादित प्रश्न का सही उत्तर क्या है? यह बताने के लिए भास्कर ऐप की रीट-मेंस स्पेशल सीरीज में 25 एक्सपर्ट टीचर्स जुड़े हैं। परिष्कार कोचिंग के एक्सपर्ट टीचर्स ने कई घंटों की मेहनत के बाद एग्जाम में पूछे गए सभी 150 प्रश्नों की आंसर-की तैयार की है। इसे यहां पब्लिश किया जा रहा है।

REET Main Exam Answer Key 2023 Download

REET Main Exam Answer Key 2023 Download

सब्जेक्ट एक्सपर्ट नीलम पूनिया ने बताया कि लेवल-2 में साइंस और मैथ्स का पेपर एवरेज आया है। जिसमें न तो बहुत कठिन और न ही बहुत आसान सवाल थे। साइंस में सिर्फ तीन न्यूमेरिकल थे। वह भी फाॅर्मूला बेस थे। जिन भी स्टूडेंट्स ने फाॅर्मूले को अच्छे से तैयार किया होगा। उन्हें एग्जाम में ज्यादा परेशानी नहीं आई होगी।

एजुकेशनल सिनेरियो के सब्जेक्ट एक्सपर्ट डॉक्टर गौरव कुमावत ने बताया कि लेवल- 2 का पेपर थोड़ा कठिन था। साइंस-मैथ्स के पेपर में कुछ सवाल आउट ऑफ सिलेबस पूछे गए हैं। पेपर में एजुकेशन के पूरे सिनेरियो से क्वेश्चन पूछ लिए गए हैं। जबकि सिर्फ राजस्थान का एजुकेशनल सिनेरियो सिलेबस में था। ऐसे में स्टूडेंट्स को थोड़ी परेशानी जरूर हुई होगी। हालांकि लेवल वन का पेपर बहुत सरल और आसान था।

सब्जेक्ट एक्सपर्ट शिल्पा चौधरी ने बताया कि लेवल 2 का पेपर नॉर्मल और सरल था। एक भी सवाल हाई लेवल का नहीं था। साइंस का ज्यादातर पार्ट फिजियोलॉजी से लिया हुआ था। ऐसे में जिन भी स्टूडेंट्स ने थोड़ी बहुत तैयारी कर रखी होगी। उन्होंने आसानी से पेपर सॉल्व कर लिया होगा।

ऐसे चैक करें कितने प्रतिशत आ रहे मार्क्स

आप आंसर-की से अपने पेपर में टिक मार्क किए उत्तरों का मिलान कर चेक कर सकते हैं कि कितने प्रश्न सही हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 नंबर मिलेंगे, वहीं एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग है, ऐसे में गलत उत्तर का 1/3 अंक कटेगा भी।

उदाहरण : 150 प्रश्न वाले एग्जाम में आपने 100 प्रश्न अटैम्प्ट (हल) किए हैं। अगर आपके सारे उत्तर सही हैं तो 200 अंक के हिसाब से 75% मार्क्स बनेंगे। इसे निकालने का सूत्र बहुत साधारण है।

सूत्र : (मान ⁄ कुल मान ) × 100 = प्रतिशत

ANWER KEY : रीट-मेंस लेवल-1 (हर प्रश्न का उत्तर उसके आखिरी में दिया जा रहा है)

एक्सपर्ट एवं आंसर-की : परिष्कार कोचिंग, जयपुर

Leave a Comment