Rajasthan RTE School Admission Form 2023
राजस्थान आरटीई स्कूल एडमिशन फॉर्म 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है | राजस्थान आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों की 25% सीटों पर विद्यार्थियों को नि:शुल्क एडमिशन दिया जाता है | इसमें प्री प्राइमरी कक्षाओं और प्रथम कक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं | राजस्थान आरटीई स्कूल एडमिशन फॉर्म 2023 , 29 मार्च 2023 से 10 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन खुले रहेंगे |
12 अप्रैल 2023 को आरटीई के लिए विद्यार्थियों की लॉटरी निकाली जाएगी | यह लॉटरी जयपुर स्तर पर निकाली जाएगी | इस पोस्ट में आपको बताया गया है कि आप राजस्थान आरटीई स्कूल एडमिशन फॉर्म 2023 के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं | साथ ही आवेदन करने की डायरेक्ट लिंक भी यहां उपलब्ध करवाई जा रही है |
What Is RTE School Admission Form
आप सभी को पूर्व विदित है कि राजस्थान में 1 अप्रैल 2010 को ” नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 ” लागू हुआ था | इसके तहत प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की शिक्षा निःशुल्क ऐसे विद्यार्थियों को प्रदान करवाई जाएगी जो दुर्बल वर्ग और असुविधा ग्रस्त समूह के बालक – बालिका हैं | इन बालक बालिकाओं के लिए प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटों को आरक्षित रखा गया हैं|
वर्तमान मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत ने इसे कक्षा 08 से बढ़ाकर कक्षा 12 तक कर दिया है | लगभग 40,000 विद्यालय आरटीई पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं | आपको बता दें कि प्री प्राइमरी कक्षा में कुल 3 कक्षाएं संचालित होती हैं | इसमें पीपी 3 प्लस , पीपी 4 प्लस और पीपी 5 प्लस शामिल हैं | प्राइवेट स्कूल किसी भी आवेदन को निरस्त नहीं कर सकती है | 12 अप्रैल को जब लॉटरी निकाली जाएगी तब उसे राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक किया जा सकेगा |
Rajasthan RTE School Admission Form 2023 Latest Update
राजस्थान आरटीई स्कूल एडमिशन फॉर्म 2023 ऑनलाइन शुरू हो चुके हैं | 29 मार्च 2023 से 10 अप्रैल 2023 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है | साथ ही 12 मार्च 2023 को लॉटरी भी निकाली जाएगी | आरटीई के तहत प्राइवेट विद्यालयों में निःशुल्क रूप से 25 % सीटों पर प्रवेश के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं | इसमें प्री प्राइमरी और पहली कक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं |
Rajasthan RTE School Admission Form 2023 Age Limit
राजस्थान आरटीई स्कूल एडमिशन फॉर्म 2023 के लिए आयु सीमा इस प्रकार हैं –
• प्री प्राइमरी 3 प्लस – बालक / बालिका की उम्र 03 वर्ष या उससे अधिक तथा 04 वर्ष से कम होनी चाहिए |
• प्री प्राइमरी 4 प्लस – बालक / बालिका की उम्र 03 वर्ष 06 माह या उससे अधिक तथा 05 वर्ष से कम होनी चाहिए |
• प्री प्राइमरी 5 प्लस – बालक / बालिका की उम्र 04 वर्ष 06 माह या उससे अधिक तथा 06 वर्ष से कम होनी चाहिए |
• प्रथम कक्षा – बालक / बालिका की उम्र 05 वर्ष से अधिक किंतु 07 वर्ष से कम होनी चाहिए |
Rajasthan RTE School Admission Form 2023 Eligibility Criteria
- विद्यार्थी के अभिभावक या माता-पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख या उससे कम होनी चाहिए |
- बालक दुर्लभ वर्ग या असुविधा ग्रस्त समूह का होना चाहिए |
- अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अनाथ और निशक्त बालक भी इसके पात्र हैं |
- एचआईवी और कैंसर से पीड़ित बालक या एचआईवी या कैंसर से पीड़ित अभिभावक या माता-पिता के बालक |
- युद्ध विधवा के बालक |
- बीपीएल सूची के बालक |
Required Documents For Rajasthan RTE School Admission Form 2023
विद्यालय में एडमिशन हो जाने के बाद रिपोर्टिंग करते वक्त बालक से संबंधित निम्न आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए –
- माता-पिता या संरक्षक की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र |
- माता-पिता या संरक्षक तथा बालक का निवास प्रमाण पत्र |
- बालक का आधार कार्ड / राशन कार्ड / जन्म प्रमाण पत्र |
- जाति प्रमाण पत्र |
- यदि अनाथ है , तो अनाथालय प्रमाण पत्र |
- यदि विकलांग है , तो विकलांगता का प्रमाण पत्र |
- यदि बालक या संरक्षक / माता पिता एचआईवी या कैंसर से पीड़ित है तो रजिस्टर्ड डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट |
- बीपीएल कार्ड |
How To Apply For Rajasthan RTE School Admission Form 2023
आरटीई एडमिशन फॉर्म के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है | आवेदन करते समय सामान्य जानकारियों को ध्यान में रखें | जानकारी को सही से तथा ध्यान पूर्वक करें | आवेदन पत्र में एक वैलिड मोबाईल नम्बर ही देवें | आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://rajpsp.nic.in/PSP1/Auth/RTE_PP/StudentApplyOnline_PP.aspx पर जाएं।
- होम पेज पर ” छात्र ऑनलाइन आवेदन ” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब” ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें ” पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही से और ध्यान पूर्वक भर देवें।
- आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड कर देवें।
- अपनी कक्षा और अधिकतम 5 विद्यालयों का चयन करें।
- भरी गई संपूर्ण जानकारी को एक बार पुनः ध्यानपूर्वक देख लेवें तथा सबमिट पर क्लिक करें।
- फाइनल लॉक कर देने के बाद आपने सफलतापूर्वक आवेदन कर लिया है।
- भविष्य में उपयोग के लिए इसकी प्रिंटआउट ली जा सकती है।
Official Website | Click Here |
Get Latest Update | Click Here |
Leave a Comment