राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती के लिए वर्तमान में 1896 पद खाली है राजस्थान में एक आरटीआई के जवाब में इसकी जानकारी दी गई है।
पुलिस उप निरीक्षक भर्ती के लिए इंतजार करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक के वर्तमान में 4096 पद स्वीकृत है जिसमें से 1896 पद रिक्त है यह जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सूचना उपलब्ध करवाने के लिए आरटीआई के जवाब में दी गई है।
सूचना प्राप्त करने वाले ने आरटीआई के लिए सूचना मांगी थी जिसमे पूछा गया था कि वर्तमान में कितने पद स्वीकृत है और उसमें से कितने पद रिक्त है इसके जवाब के अंदर आरटीआई की सूचना जारी की गई है इसमें बिंदु संख्या एक में बताया गया है कि उपनिरीक्षक के वर्तमान में 4092 पद स्वीकृत है इसमें से 1896 पद रिक्त हैं।
यह जानकारी अशोक कुमार गुप्ता महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय एवं राज्य लोक सूचना अधिकारी पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के हस्ताक्षर से जारी की गई है यह सूचना 8 नवंबर 2023 को जारी की गई है।
अब जल्द ही राजस्थान एसआई की भर्ती जारी की जा सकती है संभावनाएं जताई जा रही है कि अगले साल राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक की भर्ती की जा सकती है भर्ती की अपडेट आते ही तुरंत सूचना पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम से जुड़ सकते हैं जिसके बाद में सूचना आने पर आपको यहां पर बताई जाएगी।
राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती आवेदन शुल्क
सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी अभी तक ऑफिशल नोटिफिकेशन में नहीं दी गई है। जैसे इसकी जानकारी उपलब्ध होगी। वैसे ही आपको इसकी तुरंत जानकारी उपलब्ध करवा देंगे। वैसे आवेदन शुल्क वर्ग के हिसाब से अलग-अलग रखा जाता है।
राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती आवेदन शुल्क
- जो उम्मीदवार SC/ST/OBC/Female/अन्य वर्गों से है उनके लिए आवेदन शुल्क: 400/- रुपये
- जो उम्मीदवार सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग से है उनके लिए आवेदन शुल्क: 600 /- रुपये
- आपकों आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती चयन प्रक्रिया
सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया कुछ इस तरह रहने वाली है।
- सबसे पहले अभ्यर्थी को भर्ती का लिखित परीक्षा का आयोजन होगा।
- अब यहाँ से चयनित अभ्यार्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा।
- उसके बाद चयनित अभ्यार्थियों का इंटरव्यू आयोजित होगा।
- अब यहाँ से चयनित अभ्यार्थियों का दस्तावेज सत्यापन होगा।
- उसके बाद राजस्थान एएनएम भर्ती की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी
- मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण (मेडिकल) होगा।
राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस
सब इंस्पेक्टर भर्ती दो चरणों में आयोजित होगी। Sub Inspector New Vacancy 2023 इसमें कुछ इस प्रकार एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस रहने वाला है।
- सब इंस्पेक्टर भर्ती लिखित परीक्षा में 2 पेपर होंगे।
- पेपर 1- सामान्य हिन्दी , व पेपर 2- सामान्य ज्ञान
- प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा।
- दोनों पेपर के लिए 2-2 घंटे का समय मिलेगा।
- लिखित परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी।
राजस्थान पुलिस एसआई 1806 पद खाली Check
राजस्थान पुलिस एसआई में खाली पदों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें Click Here
Leave a Comment