govt Yojana

LPG Gas Cylinder New Price 500 Rupees अब 1 साल में 12 सिलेंडर मिलेंगे सिर्फ 500 रुपये में, सरकार का बड़ा फैसला

LPG Gas Cylinder New Price 500 Rupees

LPG Gas Cylinder New Price 500 Rupees

अब 1 साल में 12 सिलेंडर मिलेंगे सिर्फ 500 रुपये में, सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान की गहलोत सरकार अब सिर्फ 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देगी। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने और विधानसभा चुनाव के करीब 1 साल पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी घोषणा की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी एक अप्रैल 2023 से गरीब परिवारों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। यह रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में किन-किन लोगों को दिया जाएगा। इसकी संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।

 

राजस्थान में गरीबों को 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

वर्तमान में हमें रसोई गैस सिलेंडर के लिए 1000 रुपए से भी अधिक का भुगतान देना होता है। लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आज 19 दिसंबर 2022 को बड़ी घोषणा कर दी है। राजस्थान में अब 1 अप्रैल 2023 से 1040 रुपए वाला सिलेंडर ₹500 में दिया जाएगा। यह सिलेंडर प्रति परिवार को एक साल में 12 दिए जाते हैं। यह सिलेंडर उज्जवला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को दिया जाएगा। राजस्थान में उज्जवला योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों को 1 साल में 12 सिलेंडर दिए जाएंगे। यह सिलेंडर उन्हें 500 रुपए प्रति सिलेंडर के हिसाब से दिए जाएंगे।

राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने उज्ज्वला योजना यानी बीपीएल परिवारों के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐसे लोग जो गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल है) गरीब है और उज्जवला योजना से जुड़े हैं। उन श्रेणी के लोगों को प्रतिवर्ष 12 सिलेंडर दिए जाएंगे। इसमें गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपए रखी गई है। यानी कि अब आधे रेट में उज्जवला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर मिलेंगे। राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा यह घोषणा 4 साल पूरे होने पर की गई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने यह घोषणा सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के तहत अलवर जिले के मालाखेड़ा में आयोजित जनसभा में की है। इसके अनुसार राजस्थान के बीपीएल यानी उज्जवला योजना के तहत जुड़े हुए लोगों को 12 सिलेंडर प्रतिवर्ष, ₹500 में दिए जाएंगे। यानी अब ₹500 प्रति सिलेंडर देना होगा। यह सिलेंडर अभ्यर्थियों को एक अप्रैल 2023 से दिए जाएंगे।

Leave a Comment