Jodhpur Budget मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट बहस के साथ बड़ी घोषणाएं की। इसमें 19 नए जिले और 3 नए संभाग का ऐलान किया। जोधपुर जिला भी अब जोधपुर पूर्व और जोधपुर पश्चिम हो जाएगा। फलोदी को अलग कर नया जिला बनाने की घोषणा की गई है।
विधानसभा में 10 फरवरी को रखा बजट आज पास हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट बहस के साथ बड़ी घोषणाएं भी की। चुनावी वर्ष होने के कारण अपने गृह नगर जोधपुर में भी मुख्यमंत्री का फोकस रहा। 500 करोड़ के बजट पास करने के साथ ही जोधपुर में एनसीसी मुख्यालय पर ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा भी की है। साथ ही गर्मी के मौसम में प्रत्येक विधानसभा में 40 हेडपंप व 10 ट़यूबवेल खोदे जाएंगे। जोधपुर में खादी ग्रामोद्योग ट्रेनिंग सेंटर भी खोला जोएगा। Jodhpur Budget
मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के आखरी बजट में अपने गृहनगर में कई सौगात दी है। बजट में दी गई सौगातें आज पास हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण के दौरान जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय की घोषण की 500 करोड़ बजट पास किया है। यहां मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। इसके साथ ही अशोक गहलोत ने बजट भाषण में एक बड़ी घोषणा करते हुए बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की तर्ज पर जोधपुर में महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय की घोषणा की। सहायता कोष में प्रमुख प्रावधान किया जाकर 25 करोड़ बजट प्रस्तावित किया। जोधपुर के केएन चेस्ट हॉस्पिटल में सिलिकोसिस विंग की स्थापना 15 करोड़ की लागत से होगी। राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर परिसर में यूनानी महाविद्यालय।
Jodhpur Budget सितंबर में हुई थी बैठक, पहले ही मिल गई थी हरी झंडी
फलोदी को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। 22 सितंबर को स्टेट हाइलेवल कमेटी के अध्यक्ष रामलुभाया की अध्यक्षता में बैठक भी हुई थी। इसमें एडीएम व अन्य सक्षम अधिकारियों को पूरी डिटेल के साथ बुलाया गया है।
गौरतलब है कि जोधपुर शहर से 150 किमी दूर फलोदी को अलग जिला बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। इसके लिए कई आंदोलन भी हुए, लेकिन सरकार के स्तर पर कभी अमल नहीं हुआ। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हरी झंडी मिलने के बाद फलोदी को जिला बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। फलोदी में कौनसे क्षेत्र शामिल होंगे, इस पर कवायद चल रही है।
ऐसे हो सकता है सीमांकन
जैसलमेर जिले के नोख तहसील क्षेत्र को भी फलोदी मिलाया जा सकता है। इसके अलावा बीकानेर जिले का कुछ हिस्सा भी नए बनने वाले फलोदी जिले में शामिल कर सकते हैं। अफसरों को उपखंड, तहसील, पटवार सर्किल, भूमि अभिलेख वृत्त, गांवों व कस्बों के नाम भी मांगे गए थे।
Jodhpur Budget जोधपुर को यह सौगात
-दो राजकीय कन्या महाविद्यालय, झालामंड लूणी व घंटियाली में ।
-46 करोड़ की लागत से फलौदी में बालिका आवासीय विद्यालय।
-बाप जोधपुर में अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय।
-ओसियां में अंबेडकर छात्रावास।
-मगरा पूंजला जोधपुर PG महाविद्यालय में क्रमोन्नत।
-15 करोड़ के लागत से NCC मुख्यालय जोधपुर पर ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा।
-सतोड़ा खुर्द ओसियां, बुडकिया भोपालगढ, नौसर लोहावट, कृष्णा नगर कलां में उप स्वास्थ्य क्रेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया जाएगा।
-झालामंड लूणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।
-जांबा बाप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा।
-80 करोड़ की लागत से जोधपुर मंडलनाथ पर फोर लेन फ्लाइ ओवर ROB
-9 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से मंडलनाथ नागौर रोडपर करवड में फ्लाइओवर बनेगा।
-13 करोड़ 44 लाख की लागत से अक्षरधाम से चीना का बाड़िया वाया पचकुंडा होते हुए 4 किलोमीटर तक फोर लेन सड़क का निर्माण होगा।
-5 करोड़ दस लाख की लागत से मंडोर चौकी से अंबाला बेरा, राखीदड़ा रोड पर रेलवे अंडर ब्रिज।
-8 करोड़ की लागत से सेवकी खुर्द से चंगावाडा पीपाड रोड 21 किलोमीटर तक।
-40 करोड़ रुपए जोधपुर नगर निगम उत्तर की सड़क मरम्मत ।
-30 करोड़ रुपए शेरगढ जोधपुर में गागाड़ी से ढाढणिया आगोलाई पेयजल योजना।
-30 करोड़ जोधपुर लूणी में पेयजल योजना।
-गुड़ा विश्नाइयान लूणी में बड़ा तलाब के पास फिल्टर प्लांट।
-बुनकरों के लिए खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र।
-बिलाडा, पीपाड सिटी, लाल सागर ओसियां में 33 केवी जीएसएस स्थापित।
-जोधपुर में महर्षि नवल स्वामी का पेनोरोमा।
-गौण कृषि उपज मंडी लोहावट को कृषि उपज मंडी में क्रमोन्नत किया जाएगा।
-दुगर बालेसर में पशु चिकित्सा उप केंद्र।
-बापिणी लोहावट में उपखंड कार्यालय।
-जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम व फलौदी नया जिला।
Leave a Comment