govt jobs

ISRO Driver Bharti 2023: इसरो ड्राइवर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास करें आवेदन

ISRO Driver Bharti 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ड्राइवर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसरो ड्राइवर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन 18 पदों के लिए जारी किया गया है। इसरो ड्राइवर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इसरो ड्राइवर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 नवंबर से 27 नवंबर 2023 तक आमंत्रित किए गए हैं।

इसरो ड्राइवर भर्ती 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 18 पदों के लिए जारी कर दिया है। इसमें लाइट व्हीकल ड्राइवर के लिए 9 पद और हैवी व्हीकल ड्राइवर के लिए भी 9 पद रखे गए हैं। इसरो ड्राइवर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से कर सकते हैं। जबकि इसरो ड्राइवर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2023 को शाम 5:00 तक रखी गई है।

लाइट व्हीकल ड्राइवर के लिए योग्यता

लाइट व्हीकल ड्राइवर के लिए कुल 9 पद रखे गए हैं। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 5 पद, ओबीसी के लिए 2 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए एक पद, अनुसूचित जाति के लिए एक पद रखा गया है। इसमें एक्स सर्विसमैन के लिए भी एक पद रिजर्व रखा गया है।

लाइट व्हीकल ड्राइवर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। यानी अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर का 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

हैवी व्हीकल ड्राइवर के लिए योग्यता

हैवी व्हीकल ड्राइवर के 9 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 5 पद और ओबीसी के लिए 2 पद, ईडब्ल्यूएस और अनुसूचित जाति के लिए एक-एक पद रखा गया है। जबकि एक्स सर्विसमैन के लिए भी एक पद रिजर्व रखा गया है।

हैवी व्हीकल ड्राइवर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा पास रखी गई है। अभ्यर्थी के पास हेवी मोटर ड्राइविंग लाइसेंस और वैध पब्लिक सर्विस बैज होना चाहिए। अभ्यर्थी को भारी वाहन चलाने का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

सैलरी: इसरो ड्राइवर भर्ती 2023 के तहत पे स्केल लेवल 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए तक रखा गया है।

इसरो ड्राइवर भर्ती आवेदन प्रक्रिया

इसरो ड्राइवर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक देख लेना है। इसरो ड्राइवर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करना है।

  1. सबसे पहले इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. इसके बाद करियर सेक्शन में अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है।
  3. अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  4. आवश्यक डॉक्यूमेंट, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  5. अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  6. आवेदन फार्म फाइनल सबमिट करने के बाद, इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 नवंबर 2023
आवेदन की अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2023
आधिकारिक नोटिफिकेशन: यहां देखें
आवेदन लिंक: यहां देखें

Leave a Comment