20 लाख रुपये के होम लोन पर EMI के रूप में आप जो पैसा चुकाएंगे, वह दो चीजों पर निर्भर होगा – आपके home loan की ब्याज दर कितनी है और आपने कितने समय के लिए लोन लिया है। अब हम जानेंगे कि, 2022-23 में आपको मौजूदा ब्याज दरों पर अलग-अलग अवधि के लिए 20 लाख रुपये के होम लोन ईएमआई के रूप में कितना पैसा चुकाना होगा।
अलग-अलग अवधि के लिए 20 लाख रुपये के home loan EMI
लोन की अवधि, वर्षों में | होम लोन ब्याज दर
* मौजूदा रेपो रेट पर आधारित SBI होम लोन इंटरेस्ट रेट 8.40% है, और इसी के आधार पर नीचे हिसाब लगाया गया है |
मासिक ईएमआई, रुपये में |
30 | 8.40% | 15,237 रुपये |
25 | 8.40% | 15,970 रुपये |
20 | 8.40% | 17,230 रुपये |
15 | 8.40% | 19,578 रुपये |
10 | 8.40% | 24,690 रुपये |
5 | 8.40% | 40,937 रुपये |
यह भी देखें: आरबीआई मौद्रिक नीति रेपो दर के साथ-साथ सीआरआर या कैश रिजर्व रेशियो के बारे में भी जानिए
20 लाख home loan ईएमआई: साल के हिसाब से अलग-अलग जानकारी
30 साल के लिए 20 लाख के home loan की ईएमआई
लोन की रकम | लोन की अवधि | ब्याज | EMI |
20 लाख रुपये | 30 साल | 8.4% | 15,237 रुपये |
20 साल के लिए 20 लाख के होम लोन की ईएमआई
लोन की रकम | लोन की अवधि | ब्याज | EMI |
20 लाख रुपये | 20 साल | 8.4% | 17,230 रुपये |
15 साल के लिए 20 लाख के home loan की ईएमआई
लोन की रकम | लोन की अवधि | ब्याज | EMI |
20 लाख रुपये | 15 साल | 8.40% | 19,578 रुपये |
10 साल के लिए 20 लाख के होम लोन की ईएमआई
लोन की रकम | लोन की अवधि | ब्याज | ईएमआई |
20 लाख रुपये | 10 साल | 8.4% | 24,690 रुपये |
5 साल के लिए 20 लाख के home loan की ईएमआई
लोन की रकम | लोन की अवधि | ब्याज | ईएमआई |
20 लाख रुपये | 5 साल | 8.4% | 40,937 रुपये |
हमेशा याद रखें कि लोन की अवधि जितनी लंबी होगी, हर महीने की ईएमआई उतनी ही कम होगी। दूसरी तरफ, लोन की अवधि जितनी कम होगी, ईएमआई की रकम उतनी ही ज्यादा होगी। इसके अलावा, ब्याज दरों में बदलाव होने पर होम लोन ईएमआई की रकम भी बदल सकती है।
2022-23 में देश के बड़े बैंकों में 20 लाख के home loan की ब्याज दर
बैंक | सालाना ब्याज दर* |
यूनियन बैंक | 8.25% से शुरू |
LIC हाउसिंग फाइनेंस | 8.30% से शुरू |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 8.25% से शुरू |
पंजाब नेशनल बैंक | 8.20% से शुरू |
SBI | 8.40% से शुरू |
कोटक महिंद्रा बैंक | 8.30% से शुरू |
HDFC | 8.6% से शुरू |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 7.50% से शुरू |
ICICI बैंक | 8.40% |
*आखिरी बार 15 नवम्बर, 2022 को अपडेट किया गया
20 लाख के होम लोन की ईएमआई: देश के बड़े बैंक कितने समय के लिए लोन देते हैं
30 साल
25 साल
20 साल
15 साल
7 साल
5 साल
20 लाख रुपये का होम लोन पाने के लिए जरूरी शर्तें
कुल मिलाकर देखा जाए, तो सभी बैंकों ने ग्राहकों को होम लोन देने के लिए कुछ शर्तें तय की हैं। होम लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए इन शर्तों को पूरा करना जरूरी है। इस तरह के नियम और शर्तें, आमतौर पर होम लोन लेने वाले की उम्र, निवास-स्थान, आय, लोन-टू-वैल्यू रेशियो, क्रेडिट स्कोर और उसकी सामान्य आर्थिक स्थिति से संबंधित होते हैं।
- उम्र: ज्यादातर बैंक 18 साल और उससे अधिक उम्र के ग्राहकों को होम लोन देते हैं।
- निवास-स्थान: कुछ बैंक सिर्फ भारत के निवासियों को ही होम लोन देते हैं, जबकि कुछ बैंक भारत के निवासियों के साथ-साथ एनआरआई को भी होम लोन की सुविधा देते हैं।
- आय: आम तौर पर सिर्फ निश्चित आमदनी पाने वाले व्यक्ति ही होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह आमदनी वेतन के रूप में, या फिर कारोबार से होने वाली आय के रूप में हो सकती है।
- लोन-टू-वैल्यू रेशियो: आम तौर पर, बैंक 80:20 के अनुपात में होम लोन देते हैं। इसका मतलब यह है कि, बैंक आपको सीधे तौर पर मकान की कीमत का 80% लोन के रूप में देगा, जबकि बाकी की 20% लागत का बंदोबस्त आपको खुद ही करना होगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी प्रॉपर्टी की कीमत 25 लाख रुपये है तो बैंक आपको उस प्रॉपर्टी के लिए 20 लाख रुपये तक का होम लोन देगा।
- क्रेडिट स्कोर: जिन लोगों का पिछला क्रेडिट रिकॉर्ड खराब रहा है, उनकी तुलना में शानदार क्रेडिट हिस्ट्री वाले लोगों को सभी बैंक लोन देना ज्यादा पसंद करते हैं।
- सामान्य आर्थिक स्थिति: लोन लेने वाले ग्राहक की सामान्य आर्थिक स्थिति काफी मायने रखती है, क्योंकि होम लोन मिलना अथवा नहीं मिलना काफी हद तक इस पर निर्भर है।
20 लाख के home loan की ईएमआई: जरूरी दस्तावेज
होम लोन पाने के लिए पहचान का प्रमाण-पत्र, पते का प्रमाण-पत्र और आय का प्रमाण-पत्र जैसे दस्तावेजों को जमा करने की जरूरत होती है। इसके अलावा, होम लोन लेने के लिए प्रॉपर्टी का टाइटल डॉक्यूमेंट, यानी प्रॉपर्टी पर मालिकाना हक का दस्तावेज भी देना पड़ता है।
होम लोन एप्लीकेशन के साथ जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है:
पहचान और पते का प्रमाण
- पैन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी)
आय का प्रमाण
- पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप
- पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, जिसमें खाते में सैलरी जमा होने का विवरण मौजूद हो
- नवीनतम फॉर्म-16 और आईटी रिटर्न
प्रॉपर्टी के दस्तावेज
- एलॉटमेंट लेटर (आवंटन पत्र)/खरीदार समझौते की कॉपी
- टाइटल डीड (मालिकाना हक के दस्तावेज)
अन्य दस्तावेज
- प्रॉपर्टी की कीमत में आपके योगदान का प्रमाण
- अगर मौजूदा नौकरी एक साल से कम पुरानी हो, तो उस स्थिति में एंप्लॉयमेंट कांट्रैक्ट/ अप्वाइंटमेंट लेटर
- पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, जिसमें वर्तमान में चल रहे किसी भी लोन की अदायगी का विवरण दिया गया हो
- आवेदन पत्र पर आवेदक/सह-आवेदकों की पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाई जानी चाहिए।
यह भी देखें: होम लोन लेने में मंजूरी पत्र की अहमियत और इसकी भूमिका
20 लाख के home loan के लिए आवेदन करने के बारे में कुछ सुझाव
बैंक ऐसे ग्राहकों को बड़ी आसानी से होम लोन देते हैं, जिनकी होम लोन की ईएमआई पर होने वाला खर्च उनकी सैलरी का 40% या उससे कम होगा। अपनी मासिक आय को ध्यान में रखते हुए होम लोन की अवधि चुनें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
30 साल के लिए 20 लाख के होम लोन की ईएमआई कितनी होगी?
वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक 7.55% की ब्याज पर होम लोन दे रहा है, और इसके आधार पर देखा जाए तो 30 साल के लिए आपके होम लोन पर एक महीने की ईएमआई 14,053 रुपये होगी।
20 लाख रुपये के होम लोन के लिए ब्याज दर क्या है?
आरबीआई के रेपो रेट में बदलाव होता रहता है, और बैंक भी इसी के आधार पर होम लोन की ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। जून 2022 तक, देश के लगभग सभी बड़े बैंक होम लोन पर 7% से ज्यादा ब्याज ले रहे हैं।
15 लाख के होम लोन की मासिक ईएमआई क्या होगी?
फिलहाल भारतीय स्टेट बैंक के होम लोन की ब्याज दर 7.55% है, और इसके आधार पर देखा जाए तो 15 साल के लिए आपके होम लोन पर एक महीने की ईएमआई 18,597 रुपये होगी।